Monday, May 25, 2026
HomeRajasthanमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 139 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 139 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

जयपुर । CM अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुरवासियों को 139 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें दी। गहलोत ने सीएम आवास से VC के जरिए सरदारपुरा, सूरसागर, जोधपुर शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्रों के 308 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही लोक कलाकारों के आवास के सपनों को साकार करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लोक कला नगर आवासीय योजना, चौखा की आवेदन पुस्तिका का विमोचन भी किया।

सीएम गहलोत ने समारोह में कहा कि प्रदेश के हर जिले में बहुआयामी विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जोधपुर में सुगम, सुरक्षित सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सरंचनाओं का मजबूती से विस्तार किया जा रहा है। इस शहर का हर दृष्टि से तीव्रतर विकास हुआ है, जिससे यह शहर देश में अग्रणी एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है। देश में जोधपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सभी तरह की विश्वस्तरीय संस्थाएं एक साथ संचालित हैं। यहां एम्स, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल, आयुर्वेद, विधि एवं पुलिस विश्वविद्यालय सहित सभी प्रमुख संस्थान हैं।

सीएम ने कहा कि जोधपुर जिले में पिछले 4 वर्षों में जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं। भविष्य में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। स्थानीय आमजन की अनुशंसा पर हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि तथा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में जोधपुर के विकास पर जोधपुरवासियों को गर्व होना चाहिए। समारोह में राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जोधपुरवासी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular