Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsRaipur Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और ट्रक की...

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, 13 लोगों की मौत, 11 घायल

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास रविवार देर रात एक ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई. रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 9 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया. हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के पास हुआ.

हादसे में 13 लोगों की मौत, 11 घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं. मृतकों में 9 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं.

कैसे हुआ हादसा ?

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे. जब वे ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया. इस घटना में ट्रक में सवार 9 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए.

घायलों का रायपुर में चल रहा इलाज

जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: SBI CBO Recruitment 2025: ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में नौकरी पाने का मौका, SBI में 2600 पदों पर निकली भर्ती, 85,920 रुपए तक मिलेगी सैलरी, जानें जरूरी डिटेल्स

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular