Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaChambal River Front : राजस्थान के पहले सबसे बड़े चंबल रिवर फ्रंट...

Chambal River Front : राजस्थान के पहले सबसे बड़े चंबल रिवर फ्रंट का हुआ लोकार्पण…

कोटा। राजस्थान के पहले सबसे बड़े चंबल रिवर फ्रंट (Chambal River Front) का मंगलवार को लोकार्पण हो गया है। समारोह में CM अशोक गहलोत को भी आना था,लेकिन किसी वजह से उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। इधर, इस समारोह में राजस्थान सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री कोटा पहुंचे।

कोटा में 1400 करोड़ से बने रिवर फ्रंट (River Front) का आज उद्घाटन हुआ। दावा किया जा रहा है कि ये रिवर फ्रंट (River Front) अकेले 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा।

करीब साढ़े 5 किलोमीटर एरिया में फैले इस रिवर फ्रंट (River Front) का एक हिस्सा यहां आने वाले टूरिस्ट पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंख से भी देख सकेंगे।

सुबह 10 बजे UDH मंत्री शांति धारीवाल और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत अन्य मंत्रियों और विधायकों ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद 25 देशों से आए राजदूतों के साथ प्रत्येक घाट का अवलोकन किया।

शाम को यहां 125 पंडित चंबल माता की प्रतिमा की आरती उतारेंगे और फाउंटेन शो होगा। यहां गीता घाट पर 3 भाषा हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 700 श्लोक उकेरे गए हैं।

अधिकारियों की मानें तो ये एक मात्र ऐसा रिवर फ्रंट (Chambal River Front) है, जहां सभी देशों के मॉडल बनाए गए हैं। ये पूरा रिवर फ्रंट (River Front) दोनों छोर पर करीब साढ़े 5 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है।

यहां सबसे बड़ी घंटी है, जिसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी।

आपको बता दें यहां करीब 22 घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा दुबई की तर्ज पर यहां फाउंटेन लगाए गए हैं, जहां हर शाम म्यूजिकल शो होगा।

इस पूरे रिवर फ्रंट (River Front) में एक बार में करीब 15 हजार लोग घूमने आ सकते हैं।

यहां 3 एंट्री पॉइंट बनाए गए हैं। हालांकि जनता के लिए ये कब खुलेगा और कितना चार्ज लगेगा ये तय नहीं है। माना जा रहा है कि UIT प्रति व्यक्ति 200 रुपए एंट्री फीस लेगी।

इसके अलावा यदि कोई टूरिस्ट यहां घूमने आता है तो यहां 2 दिन का समय लगेगा।

यहां 30 गोल्फ कार्ट लगाई गई है। सिक्योरिटी के लिए रिवर फ्रंट (River Front) के दोनों छोर पर 189 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड को मिलाकर 400 लोग यहां तैनात रहेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular