Tuesday, May 26, 2026
HomeIndiaपिनराई विजयन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर AICC के सचिव के खिलाफ...

पिनराई विजयन के खिलाफ टिप्पणी को लेकर AICC के सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

केरल। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विश्वनाथन पेरुमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विपक्षी दल कांग्रेस के यहां हालिया विरोध प्रदर्शन के दौरान पेरुमल ने राज्य के बहुचर्चित सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी सपना सुरेश और विजयन को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,कि टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन पर सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पेरुमल कांचीपुरम से लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं और केरल और लक्षद्वीप में AICC के प्रभारी सचिव हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular