Saturday, May 23, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentCannes 2026 में छाईं ऐश्वर्या-आराध्या की जोड़ी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

Cannes 2026 में छाईं ऐश्वर्या-आराध्या की जोड़ी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारों ने ग्लैमर का जलवा बिखेरा, लेकिन भारतीय फैंस हर साल अपने आइकॉनिक रेड कार्पेट लुक से चर्चा में रहने वाली ऐश्वर्या का इस बार भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ऐश्वर्या राय बच्चन की पहली झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे. पहले उन्होंने डार्क ब्लू गाउन में रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की, वहीं अब उनके दूसरे लुक ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

आराध्या बच्चन के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी

हालांकि इस बार सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, उनकी बेटी आराध्या बच्चन के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. आराध्या ने इस बार अपने कॉन्फिडेंस और स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया. आराध्या रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं. उनके आउटफिट के साथ एक चमकीला केप भी था, जिसने उनके लुक को और खास बना दिया. खुले बालों और सिंपल स्टाइल में आराध्या बेहद कॉन्फिडेंट नजर आईं। कैमरे के सामने मां के साथ मुस्कुराते हुए दिए गए उनके पोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं.

डिनर इवेंट के दौरान ऐश्वर्या ने पहनी पिंक ड्रेस

वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिनर इवेंट के दौरान पिंक रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी. उनके लुक में एलिगेंस साफ नजर आ रही थी. उन्होंने डायमंड रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया. खास बात यह रही कि ऐश्वर्या ने भी केप स्टाइल चुना, जिससे मां-बेटी की ट्विनिंग फैंस को बेहद पसंद आई.

पहली बार 2002 में कान्स में पहुंची थीं ऐश्वर्या

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय साल 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं. उसी वर्ष वह इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं. साल 2002 में ऐश्वर्या अपनी सुपरहिट फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कान्स पहुंची थीं. उस दौरान उनका पारंपरिक भारतीय लुक और रेड कार्पेट अपीयरेंस इंटरनेशनल स्तर पर काफी चर्चा में रहा था.

इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन करीब हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं. अपने ग्लैमरस और आइकॉनिक रेड कार्पेट लुक्स की वजह से वह कान की सबसे चर्चित भारतीय हस्तियों में गिनी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: भजनलाल कैबिनेट के बड़े फैसले, पेंशनर्स को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र, जल चौपाल का आयोजन, नई इंडस्ट्रीयल पॉलिसी को मंजूरी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular