Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsIND Vs AUS: बुमराह ने टेस्ट में 200 विकेट किए पूरे, कई...

IND Vs AUS: बुमराह ने टेस्ट में 200 विकेट किए पूरे, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेलबर्न, भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए. इसी के साथ बुमराह ऐसा करने वाले रविंद्र जडेजा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए. वह दुनिया के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने 20 से कम के औसत से यह उपलब्धि हासिल की है.

बुमराह ने ट्रेविस हेड को बनाया 200वां शिकार

बुमराह ने लंच के बाद के सत्र में ट्रेविस हेड (01) को अपना 200वां शिकार बनाया जिससे उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जडेजा की बराबरी की. बुमराह और जडेजा दोनों ने अपने 44वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय गेंदबाज हैं. हाल ही में संन्यास लेने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 200 विकेट लेने वाले भारतीयों की सूची में सबसे तेज हैं. उन्होंने अपने 37वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी.

20 से कम के औसत में उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में 200 या इससे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिनका औसत 20 से कम है. वेस्टइंडीज के मैलकम मार्शल (20.94 के औसत से 376 विकेट), जोएल गार्नर (20 के औसत से 259 विकेट) और कर्टली एंब्रोस (20.99 के औसत से 405 विकेट) के अलावा इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन (26.45 के औसत से 704 विकेट) और यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा (21.64 के औसत से 563 विकेट) भी 20 से कम के औसत से विकेट नहीं चटका पाए थे.

अश्विन सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे 2 लेग स्पिनर हैं- पाकिस्तान के यासिर शाह (33 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट (36 टेस्ट).

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image