Wednesday, September 23, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नबीन शुक्रवार को करेंगे...

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, नितिन नबीन शुक्रवार को करेंगे बीजेपी के प्रचार अभियान का आगाज

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 25 सितंबर को जयपुर के दादिया में आयोजित सम्मेलन से पंचायत चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 25 सितंबर को जयपुर के दादिया में आयोजित सम्मेलन से पंचायत चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। दादिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित बीजेपी पार्षदों, प्रत्याशियों, जिला और मंडल पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस दौरान नितिन नबीन 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये रथ प्रदेश की पंचायतों तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाएंगे। बीजेपी ने निकाय चुनाव के दौरान भी प्रचार रथों का इस्तेमाल किया था और अब इसी मॉडल को पंचायतीराज चुनाव में आगे बढ़ाने की तैयारी है।

नितिन नबीन के कार्यक्रम में युवाओं और Gen-Z से संवाद भी शामिल है। वे जयपुर के बिरला सभागार में युवाओं से संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दौरे के दौरान प्रदेश के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों के साथ निकाय और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक भी हो सकती है।

नबीन गुरुवार रात जयपुर पहुंचेंगे। शुक्रवार सुबह अल्बर्ट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दादिया के सम्मेलन में पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां पहले से तेज हैं। 23 और 24 सितंबर को विभिन्न पंचायतीराज पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया भी तय की गई है, जिससे चुनावी तैयारियों को और गति मिली है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image