Friday, August 21, 2026
HomeLatest Newsबीजेपी पार्षद टिकट के लिए नए नियम, 3 अन्य दावेदारों के नाम...

बीजेपी पार्षद टिकट के लिए नए नियम, 3 अन्य दावेदारों के नाम भी बताने होंगे

: निकाय चुनाव में बीजेपी से पार्षद का टिकट मांगने वाले नेताओं के लिए पार्टी ने आवेदन प्रक्रिया में नए नियम लागू किए हैं। अब दावेदारों को अपने अलावा 3 अन्य संभावित उम्मीदवारों के नाम बताने होंगे। साथ ही आपराधिक मामलों, नगर निकाय के बकाया, वार्ड के वोटर होने, पार्टी सदस्यता और पहले लड़े गए चुनावों की जानकारी भी देनी होगी।

जयपुर। निकाय चुनाव में बीजेपी से पार्षद का टिकट मांगने वाले नेताओं के लिए पार्टी ने आवेदन प्रक्रिया में नए नियम जोड़े हैं। अब टिकट के दावेदारों को अपने वार्ड से 3 अन्य संभावित दावेदारों के नाम भी बताने होंगे।आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है या पहले दर्ज था। इसके लिए FIR नंबर, थाना, संबंधित धारा, कोर्ट का नाम और आरोप की तारीख जैसी जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका का कोई बकाया है या नहीं, इसकी जानकारी भी देनी होगी।वार्ड का वोटर होना जरूरीबीजेपी ने इस बार टिकट के लिए वार्ड के मतदाता होने को भी जरूरी किया है। उम्मीदवार को संबंधित वार्ड का वोटर आईडी या मतदाता सूची क्रमांक देना होगा।

पार्टी का कहना है कि इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि टिकट मांगने वाला उम्मीदवार वास्तव में उसी वार्ड का मतदाता है।पार्टी में सक्रियता और पुराने चुनावों की जानकारी भी देनी होगी

आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता क्रमांक और संगठन में निभाई गई वर्तमान और पूर्व जिम्मेदारियों की जानकारी देनी होगी। अगर उम्मीदवार पहले कोई चुनाव लड़ चुका है तो उसकी जानकारी भी आवेदन में देनी होगी।पार्टी के मुताबिक, तीन अन्य दावेदारों के नाम मांगने का उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान करना है जो संगठन के साथ-साथ जनता की सेवा करने में सक्षम हों।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image