Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaPM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP ने की 'सेवा...

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJP ने की ‘सेवा पखवाड़े’ की शुरुआत, देशभर में कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बीजेपी ने 15 दिन का ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देशभर में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले मेले और जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए. बीजेपी ने इस उपलक्ष्य में 15 दिन से ज्यादा समय के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू किया है. केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने 2 अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं.

मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे. वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे.

राजनाथ सिंह ने दी पीएम मोदी को बधाई

भाजपा नेताओं, सहयोगियों और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है. उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है.

जेपी नड्डा ने की पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’ के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है.

नितिन गडकरी ने मोदी को बताया विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘विश्वगुरु’ बने. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और निर्बाध कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, 22 दिन बाद यात्रा फिर से शुरू, त्रिकुटा पर्वत पर सुनाई दे रहे माता के जयकारे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image