Saturday, May 16, 2026
HomeBiharBihar Accident News : शेखपुरा में दर्दनाक हादसा, ट्रक और टेम्पो की...

Bihar Accident News : शेखपुरा में दर्दनाक हादसा, ट्रक और टेम्पो की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 8 घायल

Bihar Accident News : शेखपुरा/पटना। बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में टेम्पो सवार छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की मौत

शेखपुरा के यातायात थाना के थानाध्यक्ष सदाशिव ने बताया कि हादसा शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333-ए पर मनियांडा मोड़ के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो को सीधी टक्कर मार दी जिससे टेम्पो पर सवार सभी 14 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य की मौत उपचार के दौरान हो गई।

मृतकों की पहचान बेंगुचा गांव (थाना करंडे) निवासी राहुल कुमार, आशा देवी, सुरती देवी, निशा कुमारी, राजकुमार साव और महेश कुमार के रूप में की गई है। मृतकों में निशा कुमारी की उम्र लगभग 10 वर्ष है, जबकि अन्य की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है जिनमें टेम्पो चालक सुमन कुमार तथा यात्री दीपक कुमार, सुषमा देवी और प्रियंका कुमारी शामिल हैं। बाकी चार घायलों का उपचार सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया गया कि टेम्पो सवार सभी यात्री चेवाड़ा प्रखंड के चेवाड़ा और करंडे थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से बाजार करने शेखपुरा पहुंचे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular