Saturday, July 4, 2026
HomeIndia8 साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह...

8 साल पुराने हर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू कुमार सिंह को झटका, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

BJP MLA Raju Kumar Singh Sentenced:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

BJP MLA Raju Kumar Singh Sentenced: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को वर्ष 2018 के चर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उन्हें गैर इरादतन हत्या (IPC 304 भाग-2) के मामले में 4 साल की सजा सुनाई है. साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया गया है. अदालत ने कहा कि यदि राजू कुमार सिंह पीड़ित परिवार को निर्धारित मुआवजा नहीं देते हैं, तो उन्हें 3 महीने की अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी. इस फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी संकट गहरा गया है.

क्या था पूरा मामला?

यह मामला 31 दिसंबर 2018 का है. दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक फार्महाउस में नए साल के जश्न के दौरान पार्टी आयोजित की गई थी. आरोप है कि उसी दौरान भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह के फार्महाउस पर हर्ष फायरिंग हुई. फायरिंग के दौरान चली गोली डॉक्टर अर्चना गुप्ता को लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने उस समय देशभर में सनसनी मचा दी थी. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराते हुए मुख्य मामले में 4 साल की सजा सुनाई। अब आर्म्स एक्ट के तहत भी उन्हें 2 महीने की अतिरिक्त सजा मिली है.

विधायकी जाना लगभग तय

कानूनी जानकारों के अनुसार, इस फैसले के बाद राजू कुमार सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना लगभग तय माना जा रहा है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के अनुसार यदि किसी सांसद या विधायक को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाती है. चूंकि अदालत ने राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा सुनाई है, इसलिए उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म होने लगभग तय है.

ये भी पढ़ें: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image