Tuesday, September 22, 2026
HomeLatest Newsजयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट...

जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल के बेसमेंट में लगी आग, 20 मिनट में दमकल ने पाया काबू

जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल में मंगलवार दोपहर बेसमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।

जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल में मंगलवार दोपहर बेसमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों को भी बाहर निकाला गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग ज्यादा फैलने से पहले ही बुझा दी गई, हालांकि बेसमेंट में धुआं भर गया था।

प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही होगी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर समय रहते काबू पाने के बाद मॉल में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image