Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBharuch Accident News: गुजरात के भरूच में भीषण हादसा, वैन-ट्रक से टकराई,...

Bharuch Accident News: गुजरात के भरूच में भीषण हादसा, वैन-ट्रक से टकराई, 6 लोगों की मौत, 4 घायल

भरूच (गुजरात), गुजरात के भरूच जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक निजी वैन ट्रक से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही वैन सवार 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने दी ये जानकारी

जंबूसर के थाना प्रभारी निरीक्षक एवी पनामिया ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब 11 बजे मगनद गांव के पास जंबूसर-आमोद मार्ग पर हुई. जब हादसा हुआ, तब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे.

हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत

पनामिया ने कहा, ‘‘वैन ने मगनद गांव के पास सड़क की बाईं लेन पर खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. उन्हें जंबूसर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया.’ मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (छह) के रूप में हुई है.

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद जंबूसर पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाकर मानव जीवन को जोखिम में डालना) और 285 (सार्वजनिक मार्ग या आवागमन में बाधा या खतरा पैदा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. उन्होंने बताया कि चालक को अब तक पकड़ा नहीं गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image