Friday, October 2, 2026
HomeLatest Newsबाड़मेर में 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवक, खुद को किया...

बाड़मेर में 50 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा युवक, खुद को किया घायल…हेल्पर-होमगार्ड ने बचाया

बाड़मेर में गुरुवार सुबह एक युवक करीब 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर भीड़ जमा होने के बाद युवक ने खुद को घायल कर लिया। सूचना पर पहुंचे जलदाय विभाग के हेल्पर और होमगार्ड जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बाड़मेर। बाड़मेर में एक युवक टंकी पर चढ़ गया। राहगीरों ने उसे टंकी पर चढ़े देखा तो भीड़ जमा हो गई। युवक ने भीड़ देख अपने गले और हाथ पर ब्लेड से वार किया। लहूलुहान हालत में करीब 1 घंटे तक 50 फीट ऊंची टंकी पर बैठा रहा। जलदाय विभाग के हेल्पर और होमगार्ड ने उसे पीछे से आकर पकड़ा और खींचा। युवक की पहचान जसराज जांगिड़ के रूप में हुई। युवक अर्द्धनग्न हालत में टंकी पर चढ़ा था। नीचे खड़े लोगों ने उससे टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। नीचे उतराने के बाद पुलिस उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। मामला बाड़मेर शहर के गेहू रोड, रेलवे कुआं नंबर 3 स्कूल के पास का गुरुवार सुबह 8.30 बजे का है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक गुरुवार को सुबह रेलवे कुआं नंबर 3 स्कूल के पास बनी जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ गया। युवक अर्द्धनग्न हालात में था। हाथ में ब्लेड और सिगरेट लेकर चढ़ा था। खुद के हाथ और गले पर ब्लेड से वार कर कट भी मार दिए। जिसके कारण उसके गले से ब्लड निकलने लगा। आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, जलदाय विभाग के हेल्पर और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे। नीचे खड़े लोगों ने ऊपर चढ़ने के कारण पूछने लगे लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। युवक की पहचान जसराज जागिड़ के रूप में हुई है।

हेल्पर और होमगार्ड जवान ने सुझबूझ से पकड़ा

जलदाय विभाग के हेल्पर पीरदान सिंह और होमगार्ड जवान खीराराम भील ने प्लानिंग के तहत टंकी पर चढ़े। पुलिस और लोगों ने युवक बातों में लगाए रखा। वहीं हेल्पर और होमगार्ड जवान चुतराई से टंकी पर चढ़े। वहीं युवक के हाथ को पकड़ लिया। लेकिन युवक ने ब्लेड से खुद पर वार करने लगा साथ ही दोनों पर किया। लेकिन दोनों ने युवक को हाथों और पैर को पकड़कर टंकी से नीचे उतार दिया। होमगार्ड जवान खीराराम भील ने बताया- युवक सुबह 8.30 बजे टंकी पर चढ़ा था। मैं यहां से गुजर रहा था। देखा तो लोगों की भीड़ जमा थी। पूछने पर पता लगा कि युवक टंकी पर चढ़ा हुआ है। मैंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जलदाय विभाग के हेल्पर पीरदान सिंह के साथ टंकी पर चढ़कर उसे पीछे से पकड़कर नीचे उतारा। जलदाय विभाग के हेल्पर पीरदान सिंह ने बताया- मेरे पास जेईएन का फोन आया था कि ऐसी बात हो गई। मैं और एक पुलिस का जवान टंकी पर ऊपर गए थे। उसके हाथ में ब्लेड थी। हम दोनों ने सावधानी से नीचे उतारा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे हॉस्पिटल लेकर गई।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image