Saturday, July 11, 2026
HomeLatest Newsबांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, जांच...

बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 4 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में 7 से 10 जुलाई के बीच चार प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में पिछले कुछ दिन में 4 प्रसूताओं की मौत हो गई. इसके बाद अधिकारियों ने मौतों के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की है. शुरुआती जानकारी के अनुसार ये मौतें 7 से 10 जुलाई के बीच हुईं जिससे चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में चिंता है. जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

4 दिन में 4 प्रसूताओं की मौत

यादव ने कहा, ‘7 से 10 जुलाई के बीच 4 महिलाओं की मौत की सूचना मिली है. दो मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया था जबकि 2 मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन हुआ था.’ उन्होंने बताया कि मौतों की विस्तृत जांच के लिए चिकित्सकों की 5 सदस्यीय समिति बनाई गई है. एक मामले में ग्रामीण इलाके में गर्भपात से जुड़ी जटिलताओं के बाद नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दो अन्य मामलों में पीड़ित की पहचान सवनिया निवासी लक्ष्मी और मध्य प्रदेश के अकलखेड़ा निवासी रेशमा के तौर पर हुई है. संदेह है कि इनकी मौत का शुरुआती कारण गंभीर एनीमिया (खून की कमी) हो सकता है. कानेला गढ़ी की रहने वाली एक अन्य महिला लीला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई, शुरुआती जांच में इसकी वजह हाई ब्लड प्रेशन माना गया है.

कलेक्टर ने कही जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात

जिला कलेक्टर ने कहा कि अब तक दवा के गलत असर का कोई तत्काल संकेत नहीं मिला है. यादव ने कहा, ‘5 चिकित्सकों की समिति बनाई गई है और जयपुर से भी एक टीम आ रही है. रिपोर्ट आने के बाद मौतों के सही कारण का पता चलेगा. अगर किसी भी स्तर पर कोई चूक पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ उन्होंने कहा कि जांच के तहत मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और अस्पताल के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. कोशिश हर मौत का सही कारण का पता लगाने की है. जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी.’

ये भी पढ़ें: खराब और एक्सपायर्ड फूड की शिकायतों पर FSSAI सख्त, स्विगी इंस्टामार्ट को 9 नोटिस जारी किए


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image