Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAxiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला भरेंगे ऐतिहासिक उड़ान, आज ISS के लिए...

Axiom 4 Mission: शुभांशु शुक्ला भरेंगे ऐतिहासिक उड़ान, आज ISS के लिए होंगे रवाना, जानें मिशन के बारे में पूरी डिटेल

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले वे दूसरे भारतीय बनेंगे। यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

Shubhanshu Shukla Axiom Mission 4: भारतीय अंतरिक्ष यात्रा शुभांशु शुक्ला आज एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना होंगे. राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले वे दूसरे भारतीय होंगे. बता दें कि मिशन में अब तक कई रुकावटें आई जिसके चलते मिशन में देरी हुई. इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) लेजाने वाले एक्सिओम-4 मिशन के लिए प्रक्षेपण अब 25 जून को होगा. यह मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के ‘लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए’ से आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. नासा के अनुसार‘डॉकिंग’ समय गुरुवार 26 जून को लगभग सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे) होगा.

एक्सिऑम-4 वाणिज्यिक मिशन का नेतृत्व कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं.

26 जून को होगी डॉकिंग

बता दें कि यह मिशन फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के ‘लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए’ से प्रक्षेपित किया जाएगा. नासा ने कहा कि ‘डॉकिंग’ समय गुरुवार 26 जून को लगभग सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे) होगा.

अब तक कई बार टल चुका मिशन

इस मिशन के तहत प्रक्षेपण मूलतः 29 मई को होना था लेकिन फाल्कन-9 रॉकेट के बूस्टर में तरल ऑक्सीजन के रिसाव और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पुराने रूसी मॉड्यूल में भी रिसाव होने का पता चलने के बाद पहले इसे आठ जून, फिर 10 जून और फिर 11 जून के लिए टाल दिया गया. इसके बाद प्रक्षेपण की योजना फिर 19 जून के लिए टाल दी गई और फिर नासा द्वारा रूसी मॉड्यूल में मरम्मत कार्यों के बाद कक्षीय प्रयोगशाला के संचालन का आकलन करने के लिए प्रक्षेपण की तिथि 22 जून तय की गई.

शुभांश शुक्ला अंतरिक्ष में करेंगे 7 प्रयोग

शुभांश शुक्ला अंतरिक्ष में 7 प्रयोग करेंगे, जिनका उद्देश्य भारत में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ISS पर प्रयोग करने के लिए भारत-केंद्रित भोजन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है, जिसमें माइक्रोग्रैविटी स्थितियों में हरा चना या मेथी और मूंग को अंकुरित करना शामिल है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular