Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsParis Paralympics 2024: अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, शूटिंग में गोल्ड पर...

Paris Paralympics 2024: अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, शूटिंग में गोल्ड पर लगाया निशाना, मोना अग्रवाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय पैरालंपिक निशानेबाज अवनी लेखरा ने ParisParalympics में कमाल का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. इसी इवेंट में निशानेबाज मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता. अवनी का यह पैरालंपिक गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.उन्होंने टोक्यो गेम्स में भी इसी इवेंट में गोल्ड जीता था.

नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया

अवनी ने फाइनल में नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए 249.7 अंक हासिल किए. इसके साथ ही अवनी ने टोक्यो 2020 का अपना पैरालंपिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मोना ने 228.7 अंक स्कोर किए.

गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

पेरिस में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही अवनी लेखरा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए पैरालंपिक में दो गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.अवनि 3 साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में SH 1 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद देश की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली पैरा खिलाड़ी बनी थीं. कार दुर्घटना में शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट के बाद से अवनी व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती हैं. निशानेबाजी में SH 1 श्रेणी में ऐसे निशानेबाज शामिल होते हैं जिनकी बांहों, निचले धड़, पैरों की गति प्रभावित होती है या उनके हाथ या पैर में विकार होता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image