Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsChampions Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर...

Champions Trophy से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर , IPL में खेलने पर भी सस्पेंस

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श पीठ में तकलीफ के कारण अगले महीने होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं और उनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना भी संदिग्ध है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में मार्श की चोट के बारे में जानकारी दी और कहा कि उन्हें 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है.

मिशेल मार्श चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ”मिशेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण आगामी ICC पुरुष चैंपियन ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है. पिछले कुछ सप्ताह में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया था और उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी समय लगेगा. राष्ट्रीय चयन समिति उनके स्थान पर नए खिलाड़ी का चयन करने के लिए जल्द ही बैठक करेगी.”

IPL में खेलने पर भी सस्पेंस

कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार मार्श का IPL में भी खेलना संदिग्ध है. उन्हें IPL में लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने अपनी टीम में लिया है. वहीं किसी भी टीम को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image