Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal ने अमित शाह के बयान पर किया पलटवार,'प्रधानमंत्री ने अपना...

Arvind Kejriwal ने अमित शाह के बयान पर किया पलटवार,’प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं’,जानें और क्या कहा ?

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि 4 जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आ रहा है.

”इंडिया गठबंधन 4 जून को सत्ता में आएगा”

केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा.उन्होंने कहा,”मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और ‘इंडिया’ गठबंधन 4 जून को सत्ता में आएगा.”

अमित शाह पर किया पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों में उनके लिए अपशब्द कहे. उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा,”आपको प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं.आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं.”

”देश की जनता से अपशब्द मत कहिए”

केजरीवाल ने कहा,”आपने कहा कि भारत में केजरीवाल के पास कोई समर्थन नहीं है और पाकिस्तान में उनके अधिक समर्थक हैं.आप मुझे अपशब्द कह सकते हैं लेकिन देश की जनता से अपशब्द मत कहिए.यदि आप जनता के लिए अपशब्द करेंगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा.”

अमित शाह ने क्या कहा था ?

शाह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक रैली में कहा था,”भारत में केजरीवाल और राहुल (गांधी) को कोई समर्थन नहीं देता,उनके समर्थक पाकिस्तान में हैं.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular