Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsArvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन,पुलिस ने आप नेता...

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन,पुलिस ने आप नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया,जिसके बाद पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया.

पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बैठा दिया.ITO पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा.आप के समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

आपको बता दें कि पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है.इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं.पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं.वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं. केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular