Friday, November 13, 2026
HomeLatest News2G Spectrum Case: ए राजा,अन्य को बरी किए जाने के खिलाफ CBI...

2G Spectrum Case: ए राजा,अन्य को बरी किए जाने के खिलाफ CBI की अपील,अब कोर्ट करेगा मामले पर सुनवाई

नई दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा, कुछ कंपनियों और अन्य को बरी किए जाने को चुनौती देने वाली CBI की अपील को शुक्रवार को विचारार्थ स्वीकार कर लिया.न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि उपलब्ध सामग्री और विभिन्न पक्षों के वकीलों की दलीलों के आधार पर CBI ने प्रथम दृष्टया एक मामला बनाया है जिसमें गहन अध्ययन की और अपीलों पर विस्तार से सुनवाई की जरूरत है.

न्यायाधीश ने कहा, अपील को मई में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए.CBI ने 2018 में अपील दायर की थी.इस पर न्यायाधीश ने 14 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रखा था.विशेष अदालत ने 21 दिसंबर, 2017 को राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई और अन्य को 2जी घोटाले से जुड़े CBI और ED के मामलों में बरी कर दिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image