Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsArvind kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे,कहा-मेरी...

Arvind kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे,कहा-मेरी बात नहीं मानी,पढ़ें और क्या कहा ?

मुंबई, आबकारी नीति घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता को इस तरह की नीति बनाने से बचने की सलाह देते हुए आगाह किया था.

”बात नहीं मानी और नीति बनाई”

एक दशक पहले केजरीवाल के साथ देश में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का चेहरा बने हजारे ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को उनकी करतूतों के कारण प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है.हजारे ने महाराष्ट्र में अपने गांव रालेगण सिद्धि में पीटीआई से कहा,”मैंने उनसे कहा था कि हमारा काम आबकारी नीति बनाने का नहीं है.छोटा बच्चा भी जानता है कि शराब खराब चीज है. मैंने उनसे इससे बचने को कहा था.लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी और नीति बनाई.”

”मुझे दुख हुआ और मैंने दो बार उन्हें पत्र लिखा”

हजारे ने कहा,”उन्होंने सोचा कि वह ज्यादा पैसा कमाएंगे और इसलिए नीति बनाई.मुझे दुख हुआ और मैंने दो बार उन्हें पत्र लिखा.मुझे दुख हुआ कि केजरीवाल जैसा व्यक्ति आबकारी नीति बना रहा है जिसने एक वक्त मेरे साथ काम किया था और अल्कोहल के खिलाफ आवाज उठाई थी.’अगर केजरीवाल ने कुछ नहीं किया होता तो उन्हें गिरफ्तार करने का कोई सवाल नहीं उठता.अब कानून अपना काम करेगा और सरकार जरूरी कार्रवाई करेगी.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular