Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsArchery World Cup Stage 3: भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम का शानदार...

Archery World Cup Stage 3: भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम का शानदार प्रदर्शन,विश्व कप में लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक

अंताल्या (तुर्की), भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की कम्पाउंड महिला टीम ने इस सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां तीसरे चरण में एस्टोनिया पर जीत से विश्व कप में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई.

शीर्ष वरीयता प्राप्त इस तिकड़ी ने यहां एकतरफा फाइनल में एस्टोनिया की लिसेल जाटमा, मीरी मैरिटा पास और मैरिस टेट्समैन को 232-229 से हराया.भारत की महिला कम्पाउंड टीम ने अप्रैल में शंघाई और और मई में येचियोन में क्रमशः विश्व कप के पहले चरण और दूसरे चरण के स्वर्ण पदक जीते थे.इस तरह टीम इस सत्र में अपराजेय रही है.

भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाज प्रियांश भी दिन में कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे.रिकर्व वर्ग में अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा भी 2 पदकों की दौड़ में हैं क्योंकि दोनों व्यक्तिगत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image