Sunday, June 7, 2026
HomeLatest Newsअनीता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, गलत कमेंट करने वाले...

अनीता बिश्नोई के पति ने दर्ज कराई FIR, गलत कमेंट करने वाले का लिया नाम, लगाए कई गंभीर आरोप

Anita Bishnoi News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई के पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए कुछ लोगों पर लगातार ट्रोलिंग, आपत्तिजनक टिप्पणियां और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है।

Anita Bishnoi News: ट्रोलिंग से परेशान होकर जान देने की कोशिश करने वाली इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई के मामले में बड़ी खबर सामने आई है.अनीता के पति दीनाराम ने जोधपुर के बनाड़ थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कुछ लोगों पर अपनी पत्नी को लगातार ट्रोल करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप लगाए हैं.

‘कुछ लोग लगातार कर रहे थे ट्रोल’

शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर मालाराम समेत कुछ लोग उनकी पत्नी अनीता बिश्नोई को लगातार ट्रोल कर रहे थे और सोशल प्लेटफॉर्म पर गलत और आपत्तिजनक कमेंट्स कर रहे थे. जिसके चलते अनीता मानसिक रूप से तनाव में आ गई और 3 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान देने की कोशिश की.

जान देने के लिए उकसाने का आरोप

पति दीनाराम ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि कुछ लोकल इन्फ्लुएंसर्स और परिवार के लिए ही कुछ लोगों ने उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जान देने के लिए मजबूर किया. उनके अनुसार परिवार की बेइज्जती करने की धमकी भी दी गई थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले से जुड़े व्हाट्सएप मैसेज और रिकॉर्डिंग उनके पास हैं. इस मामले की जांच थानाधिकारी लेखराज सिहाग को सौंपी गई है. पुलिस सोशल प्लेटफॉर्म पर कमेंट, व्हाट्सएप चैट और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

स्वास्थ्य में लगातार हो रहा सुधार

अनीता बिश्नोई स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. उन्होंने 3 जून को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था. जिसके बाद से उनका इलाज जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि शनिवार को अनीता ने अपनी परिवार वालों से इशारों में बातचीत भी की. उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि आने वाले 1-2 दिनों में हालत में अच्छा सुधार हो सकता है.

एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि अनीता की हालत में पहले काफी सुधार है. फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट की भी जरूरत नहीं है. उम्मीद है कि आगामी 2 दिनों में वह पूरी तरह सामान्य रूप से बोलने और अपना पक्ष रखने की स्थिति में आ जाएंगी.

क्यों की थी जान देने की कोशिश ?

अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया पर राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और विभिन्न सामाजिक मुद्दों से जुड़े वीडियो बनाती हैं. हाल ही में महिलाओं के पहनावे से संबंधित एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. इसके बाद लगातार हो रही आलोचना और आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उन्हें मानसिक तनाव में आई गई. इसी तनाव के चलते उन्होंने अपनी जान देने जैसा कदम उठाया.

ये भी पढ़ें: ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी, शहबाज-मुनीर ने भेजा ये खास संदेश


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image