Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessAmul Milk Price Hike : चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार,...

Amul Milk Price Hike : चुनाव खत्म होते ही महंगाई की मार, देशभर में आज महंगा हुआ अमूल का दूध,2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाईं कीमत,जानें नये दाम ?

नई दिल्ली,‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने सोमवार यानि 3 जून से देशभर में दूध की कीमतों में करीब 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है.

अब आपको देने होंगे इतने रुपए

अब अमूल गोल्ड मिल्क के दाम 64 रुपए /लीटर से बढ़कर 66 रुपए/ लीटर हो गए हैं. अमूल शक्ति और टी स्पेशल के दामों में भी इतने ही रुपये का इजाफा किया है. बढ़ी हुई सभी कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि

जीसीएमएमएफ ने देर रात जारी बयान में कहा कि 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से अधिकतम खुदरा मूल्य में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि होगी जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है.मूल्य वृद्धि की घोषणा लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई है.

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बताई ये वजह

GCMMF ने कहा कि फरवरी 2023 से उसने दूध की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है. दूध के उत्पादन और परिचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में यह वृद्धि की जा रही है’.अमूल देश का अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image