Saturday, November 14, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Today : Exit Poll के बाद शेयर मार्केट में जबरदस्त...

Share Market Today : Exit Poll के बाद शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी,सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड अंकों की उछाल,जानें किन शेयर में रही तेजी ?

मुंबई, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग(NDA)सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 4 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए.

Sensex और Nifty में रिकॉर्ड अंकों का उछाल

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.वहीं एनएसई निफ्टी 808 अंक या 3.58 प्रतिशत चढ़कर 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

एग्जिट पोल के बाद शेयर मार्केट में उछाल

बता दें कि कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है.लोकसभ चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे.

इन कंपनियों के शेयर में आई तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई.पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image