Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsNaxal Free India : नक्सलवाद पर अमित शाह का बड़ा बयान,कहा-'अगले 2-3...

Naxal Free India : नक्सलवाद पर अमित शाह का बड़ा बयान,कहा-‘अगले 2-3 साल में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा’,जानें और क्या कहा ?

नई दिल्ली, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में नक्सलवाद की समस्या अगले 2-3 साल में समाप्त हो जाएगी.उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के एक छोटे से क्षेत्र को छोड़कर समूचा देश इस खतरे से मुक्त हो चुका है.

‘देश से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है’

शाह ने शनिवार देर रात पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि पशुपतिनाथ से तिरुपति तक तथाकथित नक्सल गलियारे में माओवादियों की कोई मौजूदगी नहीं है.उन्होंने कहा,’देश से नक्सलवाद समाप्त हो रहा है.कभी पशुपतिनाथ से तिरुपति तक के नक्सल कॉरिडोर के बारे में कुछ लोग कहा करते थे.अब झारखंड नक्सलियों से पूरी तरह मुक्त हो गया है.बिहार पूरा मुक्त हो गया.ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी पूरे मुक्त हो गए हैं.महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश भी पूरे मुक्त हो गए हैं.’

‘छत्तीसगढ़ पूरी तरह नहीं हो पाया नक्सल मुक्त’

शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह पूरा मुक्त नहीं हो पाया है और वहां के कुछ हिस्सों में अब भी नक्सली सक्रिय हैं क्योंकि पिछले 5 साल से राज्य में कांग्रेस की सरकार थी.उन्होंने कहा कि 5 महीने पहले जब से राज्य में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कराने का काम शुरू हो गया है.

‘छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तब से करीब 125 नक्सली मारे गए’

उन्होंने कहा, ‘‘जब से हमारी सरकार (छत्तीसगढ़ में) बनी है, तब से करीब 125 नक्सली मारे गए, 352 से अधिक को गिरफ्तार किया गया और करीब 175 ने आत्मसमर्पण किया.अगर आप आज (25 मई) के आंकड़े को भी गिन लें तो करीब पौने 200 ने आत्मसर्मपण किया है.यहां मैं सिर्फ पिछले 5 महीनों के आंकड़ों की बात कर रहा हूं.अगले 2 साल के अंदर या 3 साल के अंदर देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image