Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest Newsसूर्या की खराब फॉर्म के बीच पाटीदार की दावेदारी मजबूत, आईपीएल में...

सूर्या की खराब फॉर्म के बीच पाटीदार की दावेदारी मजबूत, आईपीएल में तूफानी प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया वापसी की मांग तेज हुई

रजत पाटीदार ने धर्मशाला के उसी मैदान पर शानदार वापसी की कहानी लिख दी, जहां कभी खराब फॉर्म के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान के तौर पर उन्होंने आईपीएल क्वालीफायर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 33 गेंदों में 93 रन ठोककर टीम को फाइनल में पहुंचाया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की मांग तेज हो गई है और क्रिकेट दिग्गज भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Rajat Patidar Comeback : मुल्लांपुर। कुछ साल पहले धर्मशाला का वही मैदान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के लिए निराशा लेकर आया था। खराब फॉर्म और चोट के चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2024 की टेस्ट सीरीज में स्पिनरों के सामने संघर्ष करने के बाद एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आखिरी टेस्ट में उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया था। लेकिन वक्त बदला और उसी धर्मशाला के मैदान पर अब पाटीदार ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि भारतीय टी20 टीम में उनकी वापसी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान के तौर पर उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। आईपीएल के पहले क्वालीफायर में Gujarat Titans के खिलाफ पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें नौ गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस को प्रभावित कर दिया है। अब उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल करने की मांग भी तेज हो रही है।

भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता लेकिन इस प्रारूप में भारत के पास इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं कि लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार की टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं। श्रेयस अय्यर के प्रशंसक उन्हें कप्तान बनते देखना चाहते हैं जबकि पाटीदार खेमा चाहता है कि वह अगली श्रृंखला के लिये टीम में रहें । अंबाती रायुडू ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘मैं दो तीन खिलाड़ियों को चुनकर उनके इर्द गिर्द टीम बनाता और रजत उनमें से एक है ।’’

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने पाटीदार की पारी के बारे में कहा, मैने एक बार उसे स्पिन बैशर कहा था और वह काफी नाराज हो गया था क्योंकि मैं कहना चाहता था कि वह स्पिनरों को ही पीटता है। उन्होंने कहा, वह शायद मुझे कुछ साबित करना चाहता था। तेज गेंदबाजी हो या स्पिन, फ्रंटफुट हो या बैकफुट, जिस तरह से वह बेखौफ खेलता है, वह देखने में मजा आता है। पाटीदार ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले कप्तान नहीं है चूंकि उनकी टीम में विराट कोहली जैसा सुपरस्टार है। वह अपने शानदार खेल से ही ध्यान खींच रहे हैं जिससे राष्ट्रीय चयनकर्ता भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image