Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsAlwar में रिहायशी कॉलोनी में तेंदुआ घुसने से दहशत, वन विभाग ने...

Alwar में रिहायशी कॉलोनी में तेंदुआ घुसने से दहशत, वन विभाग ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को एक तेंदुआ एक रिहायशी कॉलोनी में घुस गया. तेंदुए के मूवमेंट के लोगों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम तेंदुए को 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया है.

3 घंटे की मशक्कत कर ट्रैंकुलाइज किया

बता दें कि तेंदुआ मंगलवार सुबह आर आर कॉलेज इलाके से निकलकर खदाना मोहल्ले में आ गया था. उसे देख कर लोग दहशत में आ गए और उन्होंने वन अधिकारियों को सूचित किया. हालांकि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया. वन विभाग की टीम ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया.

वन रेंजर शंकर सिंह ने दी ये जानकारी

वन रेंजर शंकर सिंह शेखावत ने बताया कि तेंदुए की आवाजाही पिछले एक महीने से आरआर कॉलेज परिसर के आसपास थी. उन्होंने बताया कि रविवार की रात को कॉलेज परिसर स्थित स्टाफ रूम के पास तेंदुए के पंजों के निशान देखे गए थे. मंगलवार सुबह तेंदुआ कॉलेज परिसर से निकलकर डेढ़ किलोमीटर दूर कंपनी बाग इलाके में देखा गया था. वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर कंपनी बाग से पकड़ लिया.

इस खबर को भी पढ़ें : कोटपूतली में बोरवेल में गिरी चेतना को 9 दिन बाद भी नहीं निकाला जा सका बाहर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular