Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentAlpha: YRF की 'अल्फा' का टीजर रिलीज,मूवी में नजर आएंगी अभिनेत्री आलिया...

Alpha: YRF की ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज,मूवी में नजर आएंगी अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ

नई दिल्ली, हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी.इस फिल्म में दोनों सुपर एजेंट की भूमिका निभाएंगी. फिल्म के मेकर्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म

निर्माता ‘YRF स्पाई यूनिवर्स’ की यह पहली महिला प्रधान फिल्म होगी और इसका निर्देशन शिव रवैल करेंगे.रवैल इससे पहले नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज ‘द रेलवे मैन’ के निर्देशन के लिए सराहे जा चुके हैं.’अल्फा’ फिल्म में कलाकार दर्शकों को जासूसी की दुनिया में लेकर जाएंगे.

टीजर रीलीज पर आलिया भट्ट ने कही ये बात

फिल्म का नाम जारी करने से संबंधी वीडियो में आलिया भट्ट यह कहते हुए नजर आ रही हैं, ”यूनानी वर्णमाला का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का आदर्श वाक्य.. सबसे पहले, सबसे तेज़, सबसे वीर. ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है.और जंगल में हमेशा राज करेगा.. अल्फा!”

‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की शुरुआत 2012 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी.इस फिल्म की सफलता के बाद ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) और ‘टाइगर 3’ (2023)फिल्म आईं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular