Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentअल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस

अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस

नई दिल्ली। साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई। उधम सिंह को बेस्ट हिंदी फिल्म और रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म आरआरआर को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।

किसको क्या मिला

बेस्ट एक्टर  अल्लू अर्जुन

बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कृति सेनन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी

बेस्ट फीचर फिल्म  रॉकेट्री-द नबी इफेक्ट

बेस्ट डायरेक्टर निखिल महाजन

बेस्ट हिंदी फिल्म सरदार उधम सिंह

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी सरदार उधम सिंह

बेस्ट चिल्ड्रन मूवी गांधी एंड कम्पनी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट भावेन राबरी

बेस्ट एडिटिंग संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर काल भैरव (आरआरआर)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular