Monday, June 9, 2025
Home Blog Page 801

हिमंत विश्व शर्मा का बहुविवाह को लेकर बड़ा बयान

असम। असम में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने को लेकर विधानसभा की विधायी क्षमता का पता लगाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के रिपोर्ट पेश करने के कुछ ही घंटे बाद रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि इस वित्त वर्ष में इस विषय पर एक विधेयक पेश किया जाएगा।

शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली विशेषज्ञ समिति ने सर्वसम्मति से कहा है कि राज्य बहुविवाह को समाप्त करने के लिए अपना कानून बना सकता है। उन्होंने कहा रिपोर्ट में सर्वसम्मति से कहा गया है कि राज्य सरकार बहुविवाह पर कानून बना सकती है। उन्होंने (समिति) कहा है कि एकमात्र बिंदु यह है कि विधेयक पर अंतिम सहमति राज्यपाल के बजाय राष्ट्रपति को देनी होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या असम में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून लाया जाएगा, तो मुख्यमंत्री ने हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा यह विधेयक निश्चित रूप से इसी वित्तीय वर्ष में पेश किया जाएगा।

इससे पहले, बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने को लेकर विधानसभा की विधायी क्षमता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने मुख्यमंत्री शर्मा को अपनी रिपोर्ट सौंपी। शर्मा ने लिखा असम में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए कानून बनाने के वास्ते राज्य विधानसभा की विधायी क्षमता की पड़ताल करने को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। शर्मा ने समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंपने और दस्तावेज की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा असम जाति, पंथ या धर्म से परे महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करने के करीब पहुंच गया है। शर्मा ने 12 मई को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रूमी कुमारी फुकन की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की घोषणा की थी। फुकन के अलावा, समिति के अन्य सदस्यों में राज्य के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता नलिन कोहली और वरिष्ठ अधिवक्ता नकीब-उर-जमां शामिल हैं। अठारह जुलाई को, असम सरकार ने समिति का कार्यकाल 13 जुलाई से एक महीने बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया था।

समिति को शुरू में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 60 दिनों का वक्त दिया गया था। इसे समान नागरिक संहिता के लिए राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 25 और मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) अधिनियम, 1937 के प्रावधानों की पड़ताल करने का काम सौंपा गया था।

थाने में आगज़नी, 15 लोग गिरफ्तार

ओडिशा। ओडिशा के कंधमाल जिले में फिरिंगिया थाने को भीड़ द्वारा आग लगाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया और उन 3 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जो गांजे की तस्करी में कथित रूप से शामिल थे। गांजा तस्करी में पुलिसकर्मियों की कथित संलिप्तता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के एक समूह ने शनिवार को थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभेंदु कुमार पात्रा ने कहा कि 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 15 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह फिरिंगिया में डेरा डाले हुए हैं। एसपी ने यह भी कहा कि प्रभारी निरीक्षक (आईआईसी) तपन कुमार नहाका को स्थानांतरित कर जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है, जबकि 2 आरोपी होम गार्ड को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों को बेचते थे।

पात्रा ने कहा कि पुलिस उस वायरल वीडियो को सत्यापित कर रही है जिसमें कथित तौर पर दिख रहा है कि पुलिसकर्मी गांजे की बिक्री में शामिल थे। दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सत्यब्रत भोई ने कहा कि पुलिस को शक है कि फिरिंगिया थाने पर हमले के पीछे गांजा माफिया का हाथ हो सकता है। फिरिंगिया में सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान शनिवार शाम से बंद हैं, क्योंकि उनके मालिकों को हमले का डर है।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, कांग्रेस में खुशी की लहर

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय द्वारा मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस में खुशी का माहौल है। इस मौके पर कांग्रेस ने ट्वीट् किया कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई। ये सत्य की जीत है, भारत के लोगों की जीत है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

सचिवालय ने अधिसूचना में कहा कि उच्चतम न्यायालय के 4 अगस्त के फैसले के मद्देनजर गांधी की अयोग्यता संबंधी 24 मार्च की अधिसूचना का क्रियान्वयन आगामी न्यायिक फैसले तक रोका जाता है। उच्चतम न्यायालय ने गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी।

न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने 4 अगस्त को फैसला सुनाते हुए कहा था कि निचली अदालत के न्यायाधीश ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते समय कोई कारण नहीं बताया, सिवाय इसके कि उन्हें अवमानना मामले में शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी थी।

Selfie बनी मौत…

देहरादून। देहरादून में प्रसिद्ध सहस्त्रधारा पर्यटन स्थल में मेडिकल की एक छात्रा नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से नदी में जा गिरी और उसकी मौत हो गयी। राजपुर के पुलिस थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली स्वाति जैन (20) अपने एक मित्र के साथ रविवार को सहस्त्रधारा घूमने गयी थी।

उन्होंने बताया कि दोनों सहस्त्रधारा में ऊपर की ओर जाकर नहाने लगे और इसी दौरान स्वाति एक पत्थर पर चढ़कर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगी। सेल्फी लेने के चक्कर में उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नदी में जा गिरी। बारिश के कारण उफनाई नदी के तेज बहाव में स्वाति को बहते देख उसके मित्र और अन्य लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया और घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर उसे बेहोशी की हालत में रस्सियों की सहायता से बाहर निकाला।

चौहान ने बताया कि स्वाति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली की रहने वाली स्वाति के माता—पिता देहरादून पहुंच गए हैं। स्वाति के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा और फिर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Bhilwara Gangrape : भाजपा महिला सांसदों ने घटना स्थल का किया दौरा

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म के बाद भट्टी में जलाने की घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों की 4 सदस्यीय टीम रविवार को घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर से मुलाकात की। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले में थानाधिकारी और ड्यूटी अधिकारी को निलंबित कर दिया है और 2 कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सि्द्धू ने रविवार को बताया कि इस मामले में अब तक एक महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कालू (25) उसके भाई कान्हा कालबेलिया (21), कालू की पत्नी लाड उर्फ जीजी (25), पप्पू (35) , संजय (20), कमलेश (30), प्रभु (40) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक नाबालिग विवाहिता और एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा द्वारा गठित सांसदों की 4 सदस्यीय तथ्यान्वेषण टीम रविवार दोपहर को कोटड़ी कस्बे स्थित घटना स्थल पर पहुंची। टीम की संयोजक सरोज पांडेय को बनाया गया है जबकि रेखा शर्मा, कांता कर्दम और लॉकेट चटर्जी बतौर सदस्य टीम में शामिल हैं। भाजपा सांसदो के दल ने मृतका नाबालिग के परिजनों से मुलाकात की और घटना स्थल का जायजा लिया है। टीम इस पूरे मामले में रिपोर्ट तैयार करेगी जिसे वह भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी। टीम के साथ भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी भी हैं।

घटना स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में दल का नेतृत्व कर रही सरोज पांडेय ने सत्तापक्ष से किसी के भी पीड़िता के परिवार से मिलने नहीं आने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा राज्य सरकार में इतनी संवेदना भी नहीं है कि कम से कम पीड़ित परिवार से मिलने आये। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध में राजस्थान सर्वोच्च शिखर पर है और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। पांडेय ने कहा कि गृहमंत्री होते हुए उनके (गहलोत के) राजस्थान में जिस प्रकार की घटना घटी है इसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा राजस्थान अपनी संस्कृति के लिये पहचाना जाता है और आज इस संस्कृति को गहलोत सरकार ने तार तार कर दिया। इस सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ घटित घटना के बाद परिजनों को ना कोई मुआवजा की राशि दी गई ना मिलने की जरूरत समझी गई। संवेंदनहीनता की पराकाष्ठा इस सरकार ने की, हम मांग करते है कि इस सरकार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे प्रशासन की लापरवाही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया था।

पांडेय ने कहा घटनाक्रम जब उत्तरप्रदेश में होता है तो दोनों भाई-बहन (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) वहां पर पहुंच जाते हैं लेकिन आज इस घटनाक्रम पर मैं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को और उनके नेताओं से पूछना चाहूती हूं कि वो यहां तक क्यों नहीं आये। क्या ये बिटिया नहीं थी। क्या यह नहीं लड़ सकती थी और इसकी लड़ाई कौन लड़ेगा। उन्होंने कहा उसकी (नाबालिग की) लड़ाई क्या इनकी सरकार नहीं लड़ेगी, गहलोत सरकार को नहीं लड़ना चाहिए? प्रियंका गांधी इस समय मौन क्यों है? उन्होंने कहा एक लड़की के लिये दूसरा भाव और अपने दल के लिये दूसरा भाव यह नहीं होना चाहिए। प्रियंका गांधी को इस विषय पर जरूर बोलना चाहिए। पांडेय ने सवाल किया गहलोत सरकार ने इस हत्याकांड के बाद से मौन साधकर रखा है, उस पर प्रियंका गांधी क्या कहेंगी क्या वो लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे के साथ यहां पर आयेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर राजनीति नहीं की जाती है और भाजपा ने कभी महिलाओं पर राजनीति नहीं की है और हम महिला हैं इसलिये इस बात को कह सकते है। मुख्यमंत्री को महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए उन्हें जवाब देना चाहिए कि अपराध में राजस्थान पहले स्थान पर क्यों हैं।

पांडेय ने कहा हम रिपोर्ट तैयार पर 24 घंटे में उसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपेंगे। भाजपा की महिला सांसदों की टीम ने घटना में प्रशासन की लापरवाही माना है। टीम ने कहा कि अगर परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तलाश शुरू कर देती को वह (नाबालिग किशोरी) आज जीवित होती। कांता कर्दम ने कहा कि गांव वालों और और बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची बच सकती थी, लेकिन थाना जाने पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कोई भी नुमाइंदा पीड़ित परिवार से नहीं मिला है और मुख्यमंत्री ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया है। कर्दम ने कहा कि ऐसी सरकार को बर्खास्त करना चाहिए, राजस्थान की जनता उनको जवाब देगी।

झगड़े में 1 की मौत, 3 लोग गिरफ्तार…

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) इलाके में रविवार को 2 समूहों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके 2 दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4 बजे खिजराबाद के कोहली पार्क के पास हुई घटना के सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ऋतिक (21) नामक युवक और उसके दोस्त सोनू (18) और प्रशांत (19) मोटरसाइकिल पर सवार होकर खिज़राबाद से सीवी रमन मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति ऋतिक से इस बात को लेकर बहस करने लगा कि उसने शाहरुख नामक व्यक्ति के भाई को क्यों पीटा। पुलिस ने बताया कि इस बीच, शाहरुख (21), और शोएब (18) तथा मासूम (19) नाम के लड़के वहां आये और उन तीनों ने ऋतिक और उसके दोस्तों पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऋतिक की छाती, गर्दन और पेट पर चोट लगे हैं और उसे लायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू और प्रशांत को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और खून लगा एक डंडा जब्त किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऋतिक सात आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

श्रद्धा कपूर की अजीब ख्वाहिश जानकर रह जाएंगे दंग…

श्रद्धा कपूर ने आशिकी 2 से लेकर हैदर तक हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रोमांटिक और इवेंट बेस्ड फिल्में कर चुकीं एक्ट्रेस ने बायोपिक में लीड रोल तक निभाया।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर 2017 में अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक में दिखाई दी थीं। अब एक्ट्रेस ने दो दिग्गज कलाकारों के नाम लेकर पर्दे पर उनका रोल निभाने की ख्वाहिश जाहिर की है।

श्रद्धा अपनी मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी और लता मंगेशकर का किरदार निभाना चाहती हैं। यह तो आप सभी जानते होंगे की पद्मिनी कोल्हापुरी श्रद्धा कपूर की मौसी है।

लेकिन आपको बता दें कि लता मंगेश्कर और श्रद्धा कपूर का भी आपस में गहरा रिश्ता है। जी हां, श्रद्धा की मां शिवांगी लता मंगेशकर की भतीजी हैं और इस तरह श्रद्धा लता मंगेशकर की नातिन हैं।

Rebel Wilson : रिबेल विल्सन हुई शूटिंग के दौरान घायल, आए 3 टांके…

हॉलीवुड अभिनेत्री रिबेल विल्सन ने बताया कि एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘ब्राइड हार्ड’ की शूटिंग के दौरान उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें 3 टांके आए हैं।

‘पिच परफेक्ट’ में काम कर चुकी अभिनेत्री ने अपने इंस्ट्राग्राम पर अपने चेहरे की एक तस्वीर साझा की। उनके चेहरे पर टांके नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें ‘ब्राइड हार्ड’ का निर्देशन सिमोन वेस्ट कर रहे हैं जिसकी शूटिंग जॉर्जिया के सवाना में चल रही है।

यह फिल्म एक जासूस सैम के ऊपर आधारित है जिसे उसके जीवन के सबसे कठिन मिशन पर भेजा जाता है। सैम का किरदार रिबेल निभा रही हैं।

CM योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी जी के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत आज 4,355 करोड़ रुपये की लागत से नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई. इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा।.

सीएम योगी ने आगे कहा कि रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार.

रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 22 यात्रियों की हुई मौत 80 लोग घायल

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan Train Accident ) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रावलपिंडी की और जाने वाली हजारा एक्सप्रेस Hazara Express ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरी गई. हादसे में 22 लोगों की मौके पर हो गई. पाकिस्तान न्यूज ऐजंसी के अनुसार ये हादसा रविवार को हुआ. शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के हजारा एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हादसें में घायल हुए लोगो का प्रशासन की मदद से नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसा किन कारणों से हुआ यह अभी तक पता नही चल पाया है. पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है. पाकिस्तानी रेलवे के डिविजनल सुपरीटेंडेंट सुकुर मोहम्मदुर रहमान ने बताया कि ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतरी हैं. पुलिस गिरी हुई बोगियों से यात्रियों को निकालने की कोशिस कर रही हैं. नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

Met Gala 2025: Bollywood Celebrities जिसने लूटी महफ़िल – शाहरुख, आलिया और भी कई सितारे ₹25,000 के अंदर बेस्ट Phones: Top 7 Smartphones with Best Features & Performance! महाशिवरात्रि 2025: जानिए पूजा विधि, मंत्र जाप और रहस्यमयी महत्व Naga Sadhu Facts: नागा साधुओं के बारे में 7 रोचक तथ्य: रहस्य, साधना और जीवनशैली Best Indoor Cat Breeds- सबसे अच्छी इनडोर बिल्लियाँ