Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsIND Vs ENG: इंग्लैंड पहुंचते ही टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस,...

IND Vs ENG: इंग्लैंड पहुंचते ही टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, BCCI ने शेयर किया Video, देखें

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पहुंचते ही 20 जून से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

IND Vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले लॉर्ड्स में अभ्यास करके दौरे की शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी चौकड़ी के अलावा नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया.

2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीतने पर नजर

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को भारत का 37वां टेस्ट कप्तान बनाया गया. वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुवाई कर रहे हैं जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है.

सीरीज की शुरुआत हेडिंग्ले में होगी

सीरीज हेडिंग्ले में शुरू होगी जिसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे. भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी अभी भारत ए की तरफ से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में खेल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Rinku Singh Priya Saroj Engagement: रिंकू और प्रिया की सगाई की तस्वीरें आई सामने, एक दूसरे का हाथ थामकर स्टेज पर पहुंचे

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular