Wednesday, May 13, 2026
HomeIndiaअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने...

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई संवेदना

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। वह करीब 38 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. वह 38 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज से मौत की बात कही जा रही है.

सियासत से रहते थे दूर

प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. सेहत के प्रति बेहद जागरुक रहने वाले प्रतीक बेहद प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद सियासत से दूर रहते थे. हालांकि प्रतीक की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा में शामिल हो गई थीं और वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. इसी साल जनवरी में दोनों के तलाक की भी चर्चाएं काफी गर्म थीं, मगर कुछ समय बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की खबरें आई थीं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. ‘मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular