Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsAjmer Maulana Murder : अजमेर में मौलाना की पीट-पीटकर हत्या,3 नकाबपोशों ने...

Ajmer Maulana Murder : अजमेर में मौलाना की पीट-पीटकर हत्या,3 नकाबपोशों ने उतारा मौत के घाट,पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान के अजमेर जिले में एक मस्जिद के मौलाना की 3 नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी देर रात करीब 2 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के कंचन नगर में हुई जब 3 नकाबपोश लोग मस्जिद में घुस गए और मौलाना मोहम्मद माहिर (30) पर लाठियों से हमला कर दिया.

बच्चों के छीन लिए थे मोबाइल

उसने बताया कि घटना के समय मस्जिद में 6 बच्चे भी मौजूद थे.पुलिस ने बताया कि उन 3 लोगों ने बच्चों को धमकाया और मोबाइल फोन छीन लिए ताकि कोई भी घटना के बारे में किसी को जानकारी न दे सके.बदमाशों के भागने के बाद बच्चों ने स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी.

मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि मौलाना का शव कल उत्तर प्रदेश से आए उनके परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.मौलाना माहिर मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image