Thursday, July 30, 2026
HomeLatest Newsअजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए...

अजिंक्य रहाणे का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया ऐलान

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर फैसले की जानकारी दी.

Ajinkya Rahane Retirement: भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी. 38 वर्षीय रहाणे ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट करियर को विराम देने का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी अलविदा कह दिया.

रहाणे ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.’ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों का आभार भी जताया.

कप्तान के रूप में भी छोड़ी अमिट छाप

अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी की. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें टीम ने 4 मुकाबले जीते और 2 ड्रॉ रहे. उनकी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा. वनडे में उन्होंने 3 मैचों में कप्तानी की और भारत ने सभी मुकाबले जीते. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2 मैचों में टीम की अगुवाई की, जिसमें एक जीत और एक हार मिली.

IPL में भी रहा शानदार सफर

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व किया. पिछले सीजन में वह KKR के कप्तान भी थे.उन्होंने 212 आईपीएल मैचों में 5,367 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे.

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत हमेशा रहेगी यादगार

रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिखा गया. एडिलेड टेस्ट में भारत की हार और विराट कोहली की अनुपस्थिति के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली. मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक जड़कर उन्होंने भारत की सीरीज में वापसी कराई. इसके बाद युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज अपने नाम की। यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार उपलब्धियों में गिनी जाती है और रहाणे की शांत, संयमित और प्रेरणादायी कप्तानी हमेशा याद रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा, आईटी सेक्टर ने दिलाई बढ़त, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image