Wednesday, November 11, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessशेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा, आईटी सेक्टर...

शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 75 अंक चढ़ा, आईटी सेक्टर ने दिलाई बढ़त, जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Stock Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। IT शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की मजबूत लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को मजबूती मिली।

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी जारी रही.आईटी कंपनियों के शेयर में लिवाली, विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), महिंद्रा एंड महिंद्रा और सन फार्मा के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे. वहीं, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटर्नल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.60 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,981.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1.16 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें: युवाओं में बढ़ते HIV मामलों ने बढ़ाई चिंता, इस राज्य में मिले 7 हजार से ज्यादा पॉजिटिव, अब सभी हायर एजुकेशन संस्थानों में टेस्टिंग होगी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image