Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaAirAsia violated protocol : राज्यपाल के बिना भरी उड़ान

AirAsia violated protocol : राज्यपाल के बिना भरी उड़ान

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एयरएशिया को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए एयरएशिया की उड़ान ने गुरुवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को लिए बिना ही केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से उड़ान भरी, जबकि वह हवाई अड्डा लाउंज में इंतजार कर रहे थे। राज्यपाल के प्रोटोकॉल अधिकारियों ने हवाई अड्डा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार गहलोत को गुरुवार दोपहर को टर्मिनल-2 से हैदराबाद के लिए उड़ान में सवार होना था, जहां से वह एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सड़क मार्ग से रायचूर जाने वाले थे। एयरएशिया की उड़ान जैसे ही वहां पहुंची उनका सामान विमान में रख दिया गया। लेकिन यह बताया गया कि गहलोत के टर्मिनल पहुंचने में देर होगी। विमान में सवार होने के लिए राज्यपाल जब तक VIP (अति विशिष्ट व्यक्ति) लाउंज से वहां पहुंचते, विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भर चुका था।

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद पहुंचने के लिए राज्यपाल को 90 मिनट बाद दूसरी उड़ान लेनी पड़ी। हालांकि, राज्यपाल सदन के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular