Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsAir India: सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी...

Air India: सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट पर लौटा विमान, 170 यात्री थे सवार

चेन्नई । सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार को खराबी आ गई, जिसके बारे में पता लगने के बाद पायलट ने विमान को वापस शहर के एयरपोर्ट पर उतार लिया. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

फ्लाइट में 170 यात्री थे सवार

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि खराबी का पता लगने के बाद पायलट ने वापस लौटने के लिए हवाई अड्डे से संपर्क किया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया. विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे.

एयर इंडिया की तरफ से कही गई ये बात

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली उड़ान संख्या एआई 346 संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण वापस लौट आई. अधिकारी ने बताया कि ऐहतियाती जांच के लिए विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. यात्रियों को चेन्नई से सिंगापुर भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.

इस खबर को भी पढ़ें :Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 26 ट्रेनें चल रही देरी से, 100 से अधिक फ्लाइट लेट

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular