Thursday, November 5, 2026
HomeIndiaFlight Bomb Threat: एयर इंडिया न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में बम की...

Flight Bomb Threat: एयर इंडिया न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, बीच रास्ते से मुंबई लौटा विमान, 320 से अधिक लोग थे सवार

Flight Bomb Threat: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 119 में बम की धमकी मिलने के बाद इसे मुंबई वापस लाया गया। विमान में 320 से अधिक यात्री सवार थे, जो सुरक्षित उतार लिए गए।

Air India Flight: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे सोमवार को मुंबई वापस लाया गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया. सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं.

एयर इंडिया ने बयान में कही ये बात

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ”आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला. आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया. विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है.’ उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह 5 बजे कर दिया गया है. सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है.

शौचालय में मिला धमकी भरा पत्र

सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला. बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image