Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsAhmedabad School Bomb Threat : दिल्ली-NCR के बाद अब अहमदाबाद के 6...

Ahmedabad School Bomb Threat : दिल्ली-NCR के बाद अब अहमदाबाद के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी,भेजे गए ई-मेल

अहमदाबाद में मंगलवार को लोकसभा चुनाव से पहले शहर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है.पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.बम का पता लगाने वाली इकाई और अपराध शाखा टीमों के साथ पुलिस स्कूलों में जांच पड़ताल कर रही है.

”दिल्ली के स्कूलों में मिली बम की धमकी जैसा मामला”

साइबर अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लवीना सिन्हा ने पीटीआई से कहा,”अहमदाबाद में कुछ स्कूलों को ईमेल से बम विस्फोट की धमकी मिली है.अब तक 6 स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है.यह कुछ दिन पहले दिल्ली के स्कूलों को मिली इसी तरह की धमकी जैसा मामला लगता है.

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी आई सामने

DCP लवीना ने कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार ई-मेल भारत के बाहर से भेजा गया है.” बता दें कि गुजरात की 25 लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान होगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image