Friday, November 13, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentHousefull 5: 'हाउसफुल 5' में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री,अक्षय कुमार और...

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री,अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ लगाएंगे लॉफ्टर का तड़का

नई दिल्ली, अभिनेता अभिषेक बच्चन आगामी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे.इस शृंखला की पहली फिल्म ‘हाउसफुल’ 2010 में बनी थी.फिर 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल 4’ बनी थी.

तरुण मनसुखानी करेंगे फिल्म का निर्देशन

अभिषेक बच्चन ने ‘हाउसफुल’ फिल्म शृंखला की तीसरी कड़ी में अभिनय किया था. ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है.तरुण मनसुखानी ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन करेंगे.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

प्रोडक्शन हाउस ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ ने सोशल मीडिया मंच के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर बच्चन को इस फिल्म में शामिल किए जाने की सूचना दी.प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में कहा,’ हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अभिषेक बच्चन एक बार फिर से ‘हाउसफुल’ परिवार में शामिल हो रहे हैं, हम आपको वापस पाकर खुश हैं.साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल-5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं.’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image