Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan Firing Case : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग...

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और कामयाबी,पांचवें आरोपी की राजस्थान से गिरफ्तारी,पुलिस ने किया ये खुलासा

मुंबई, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाने में शामिल हमलावरों को कथित रूप से वित्तीय मदद देने के मामले में राजस्थान से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक चौधरी (37) के रूप में की गई है.वह गोलीबारी मामले में गिरफ्तार 5वां आरोपी है.

मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान के आवास के बाहर गोली चलाई थी और फरार हो गए थे.

पूछताछ में सामने आई चौधरी की भूमिका

अधिकारी ने कहा कि मामले में पहले ही गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान चौधरी की भूमिका सामने आई. उन्होंने बताया कि चौधरी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है और कथित शूटर-सागर पाल और विक्की गुप्ता के साथ सीधे संपर्क में था.चौधरी ने कथित तौर पर पाल और गुप्ता को मोटरसाइकिल खरीदने और एक घर किराए पर लेने में मदद की थी.

पुलिस ने किया ये खुलासा

बताया कि आरोपी ने सलमान के घर के बाहर 5 बार से ज्यादा ‘रेकी’ भी की थी.गोलीबारी की घटना से पहले चौधरी नवी मुंबई के पनवेल गया था और पाल व गुप्ता के साथ रहा था.उन्होंने कहा कि चौधरी ने गोलीबारी की साजिश रचे जाने के बाद से आरोपियों को साजो-सामान संबंधी पूरी मदद की थी.

मोहम्मद रफीक चौधरी की राजस्थान से गिरफ्तारी

अधिकारी ने कहा कि चौधरी के ठिकाने के बारे में सूचना मिलने पर अपराध शाखा के दल को राजस्थान भेजा गया और उसे नागौर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.इस मामले में गिरफ्तार अनुज थापन ने एक मई को कथित तौर पर पुलिस हवालात में फांसी लगाकर जान दे दी थी.उस पर हमलावरों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप था.

इस समय गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय कारागार में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है.माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular