Ramayana 4000 Crore Budget : मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के लिए साल 2026 की शुरुआत बहुत ही शानदार रही है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही कई बड़े-बडे़ रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इस साल कई ब्लाकबस्टर मूवी आने वाली है। जिसमें से एक है रणबीर कपूर की ‘रामायण’। इस मूवी को 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है। यह भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी मूवी है।
बॉलीवुड खबरों के मुताबिक ‘रामायण’ का पार्ट 1 दिवाली 2026 में आएगा। तो वहीं पार्ट 2 के लिए 2027 की दिवाली तक का इंतजार करना होगा। बता दें कि दिवाली 2026 का फेस्टिव वीकेंड सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। एक तरफ नमित मल्होत्रा द्वारा ग्लोबल स्तर पर प्रमोट की जा रही रामायण पार्ट 1 है, जिसे IMAX फॉर्मेट में भव्य तरीके से तैयार किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
वहीं दूसरी ओर, जापानी सिनेमा की चर्चित मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस वन’ भी इसी फेस्टिव मौके पर रिलीज के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों की रिलीज टाइमिंग एक ही होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। जहां ‘रामायण: पार्ट 1’ अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और भारतीय पौराणिक कथा के दम पर दर्शकों को आकर्षित करेगी, वहीं ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ अपने विजुअल इफेक्ट्स और ग्लोबल फैनबेस के चलते बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या रणबीर कपूर और यश की इस मेगा फिल्म की राह आसान होगी? या फिर हॉलीवुड स्टाइल की यह जापानी फिल्म इसकी कमाई पर असर डालेगी।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगी टक्कर
दुनियाभर में मॉन्स्टर फ्रैंचाइज़ी ‘गॉडजिला माइनस वन’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसका अगला चैप्टर ‘गॉडज़िला माइनस ज़ीरो’ सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज हुआ, जिसमें इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर 2026 बताई गई है। पिछली फिल्म की कहानी और विजुअल्स को दुनियाभर में सराहा गया था, जिसके चलते इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रामयण पार्ट 1 भी भारत के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच सीधा टकराव तय माना जा रहा है। यह क्लैश सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ‘प्रीमियम स्क्रीन’ जैसे IMAX और अन्य बड़े फॉर्मेट पर कब्जे की जंग भी देखने को मिलेगी।
दरअसल, ये प्रीमियम स्क्रीन उन फिल्मों के लिए बेहद अहम होती हैं, जिनकी पहचान शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति से होती है और यही दोनों फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि, दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं, जिससे वे अलग-अलग दर्शक वर्ग को आकर्षित करेंगी। इसके बावजूद ‘गॉडज़िला माइनस ज़ीरो’ की मजबूत इंटरनेशनल फैन फॉलोइंग रामायण पार्ट 1 के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे में दिवाली 2026 पर यह मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं, बल्कि ग्लोबल बनाम इंडियन सिनेमा की बड़ी जंग साबित हो सकता है।



