Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsTamil Nadu Goods Train Fire: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी...

Tamil Nadu Goods Train Fire: डीजल ले जा रही मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, कई ट्रेन कैंसिल और डायवर्ट, देखें Video

Goods Train Fire in Tamil Nadu: तिरुवल्लूर के पास डीजल ले जा रही मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गई। आग एक डिब्बे में लगी और तेजी से फैल गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद ओवरहेड बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया।

Goods Train Fire: तमिलनाडु में तिरुवल्लूर के निकट डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में रविवार सुबह आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि आग पहले मालगाड़ी के एक डिब्बे में लगी और फिर तेज़ी से दूसरे डिब्बों में फैल गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

मनाली से तिरुपति जा रही थी ट्रेन

अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और रेल सेवाओं के लिए ‘ओवरहेड’ विद्युत आपूर्ति रोक दी गई है. आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है. बता दें कि यह ट्रेन मनाली से तिरुपति जा रही थी. रास्ते में तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास ही ट्रेन में आग लग गई। प्रशासन ने आसपास मौजूद लोगों को स्टेशन खाली करने का निर्देश दे दिया.

कई ट्रेन कैंसिल और डायवर्ट

दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 5 अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं और 8 ट्रेनों को उनके गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया है.’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image