Saturday, July 18, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन बेस्ट...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, देखें विनर्स की पूरी सूची

72th National Films Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में 'आर्टिकल 370' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। यामी गौतम को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया, जबकि कार्तिक आर्यन ('चंदू चैंपियन') और ममूटी ('ब्रह्मयुगम') संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने।

72th National Films Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) के विनर्स का ऐलान शुक्रवार को कर दिया गया. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों और कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस बार कार्तिक आर्यन और ममूटी को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार भी ‘आर्टिकल 370’ को मिला. वहीं, ‘श्रीकांत’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म चुना गया.

प्रमुख विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आर्टिकल 370
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रह्मयुगम)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आनंद एल राय (एकता का प्रतिक)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म: श्रीकांत
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: सचना नामिदास (महाराजा)
सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार: रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती (ओंको की कोठी)
सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले: बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर)
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: विजय गांगुली (स्त्री 2 –आज की रात)
सर्वश्रेष्ठ गीत:जाने दो – मनोज मुंतशिर
सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 3
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन: कल्कि 2898 AD (नितिन चौधरी)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन: पुष्पा 2 (दीपावली नूर और शीतल शर्मा)
सर्वश्रेष्ठ मेकअप:पी. रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)

विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों को भी मिला सम्मान।

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म:रायन
सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म:कमेटी कुल्लु
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: फेमिनिची फातिमा
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म:मिथिया
सर्वश्रेष्ठ ओड़िया फिल्म:लहरी
सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म:मारान
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म:चलचित्र एखोन
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म:जुईफूल
सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: सुनिता
सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म: ढोली

अन्य प्रमुख पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: राम-नामी (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ ऐतिहासिक फिल्म:काकोरी
सर्वश्रेष्ठ आर्ट कल्चर फिल्म : मैं निदा
सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म:भंगार(मराठी-अंग्रेज़ी)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक: रवि राज मुर्मू
स्पेशल मेंशन: चोला डोरा और सुई (हिंदी), भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: संजीव श्रीवास्तव (हिंदी सिनेमा पर लेखन)

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक का अनशन अस्पताल में भी जारी, तरल पदार्थ और दवा लेने से किया इनकार, पत्नी ने मांगा डिस्चार्ज


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image