Tuesday, June 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainment‘गदर’ के 25 साल पूरे, सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में साथ नजर आए...

‘गदर’ के 25 साल पूरे, सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में साथ नजर आए सनी देओल और अमीषा पटेल

25 Years Of Gadar: फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में सनी देओल, अमीषा पटेल और अनिल शर्मा समेत पूरी टीम शामिल हुई। सनी देओल ने केक काटकर जश्न मनाया।

25 Years Of Gadar: हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम ने सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन मनाया, जिसमें अभिनेता सनी देओल, अभिनेत्री अमीषा पटेल, निर्देशक अनिल शर्मा और फिल्म से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए.

केक काटकर मनाया जश्न

कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने केक काटकर फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने अमीषा पटेल और निर्देशक अनिल शर्मा को केक खिलाया और सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इस अवसर पर अमीषा पटेल का पारंपरिक भारतीय लुक भी चर्चा में रहा. वह खूबसूरत लहंगा-चोली और दुपट्टे में नजर आईं.

भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी फिल्म

15 जून 2001 को रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में फिल्म की कहानी सिख ट्रक ड्राइवर तारा सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, मूवी में सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था. जो सकीना नाम की एक मुस्लिम युवती की जान बचाता है और उससे विवाह कर लेता है. इसके बाद अपने परिवार से दोबारा मिलने के लिए उसे राजनीतिक और भौगोलिक बाधाओं सहित कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

फिल्म पर दर्शकों ने जमकर लुटाया प्यार

फिल्म ‘गदर’ ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था. वहीं 2023 में रिलीज हुई इसके सीक्वल ‘गदर 2’ को भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. आज भी ‘गदर’ भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में गिनी जाती है.

ये भी पढ़ें: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिटिंग फीचर भी बंद


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image