Friday, September 25, 2026
HomeIndiaराजस्थान निकाय चुनाव 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव के...

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग जारी, बसों में पहुंचे पार्षद, गहलोत के गढ़ में दिलचस्प हुआ मुकाबला

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए मतदान जारी है। जोधपुर में छावनी बना निगम परिसर, बाड़ेबंदी से सीधे वोट डालने पहुंचे पार्षद। जानिए 2026 निकाय चुनाव के लाइव अपडेट्स।

जयपुर। प्रदेश के तीन बड़े सियासत केंद्रों— जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में महापौर (मेयर) पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही कोटा जिले की नवगठित ‘सुकेत नगर पालिका’ में भी अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर आज ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

जयपुर: बाड़ेबंदी से सीधे निगम पहुंचे पार्षद, सुनील कोठारी मैदान में

राजधानी जयपुर में महापौर के चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है। जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर सुबह से ही सरगर्मियां तेज हो गईं। बाड़ेबंदी में रखे गए भाजपा पार्षदों को बसों के जरिए बगरू से सीधे निगम परिसर लाया गया। भाजपा के महापौर उम्मीदवार सुनील कोठारी पहले ही मुख्यालय पहुंच चुके हैं। दोपहर 2 बजे तक मतदान पूरा होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।

जोधपुर: छावनी में तब्दील हुआ निगम परिसर, 3-स्तरीय सुरक्षा घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में मुकाबला बेहद कड़ा नजर आ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से जोधपुर नगर निगम परिसर और आसपास के इलाके को पूरी तरह पुलिस छावनी बना दिया गया है।

  • 3-स्तरीय सुरक्षा जांच: किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए निगम परिसर में आने वाले हर शख्स की कड़ी तलाशी ली जा रही है।
  • पहचान पत्र जरूरी: सिर्फ नवनिर्वाचित पार्षदों, प्रशासनिक अधिकारियों और अधिकृत कर्मचारियों को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।
  • 100 मीटर का दायरा सील: क्रॉस वोटिंग और समर्थकों की नारेबाजी या किसी भी टकराव की आशंका के चलते निगम परिसर के 100 मीटर के दायरे को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

जोधपुर में भाजपा (45 सीटें) और कांग्रेस (44 सीटें) के बीच सीधी और कांटे की टक्कर है। यहाँ निर्दलीय पार्षदों का रुख ही मेयर का फैसला करेगा। तनाव की स्थिति से निपटने के लिए मुख्य द्वार पर पुलिस के साथ आरएसी (RAC) के हथियारबंद जवान मुस्तैद हैं।

कांग्रेस पार्षदों का जोश, लगे नारे

जोधपुर में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस पार्षदों की बस जैसे ही निगम परिसर पहुंची, परिसर ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। पार्षद एक कतार में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image