Neemrana Fire Tragedy: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां मोहलड़िया–बिचपुरी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके.
जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित
डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘2 बच्चियों और 2 पुरुषों के शव मिले हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.’फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके.
#WATCH कोटपुतली, राजस्थान: DSP चारुल गुप्ता ने कहा, "इस मामले में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है…शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा…2 बच्चियों और 2 पुरुषों के शव हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसपर जांच की जा रही है…FSL की टीम ने मौके से सेंपल एकत्रित… https://t.co/Yj07xxcoy9 pic.twitter.com/zSMtvFvNIA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे को लेकर बताई ये बात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ गोदाम में आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मुख्य गेट पर एक ट्रक फंसा हुआ था, आग भड़कते ही ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, बताया जा रहा है कि आग की लपटों से घिरे ट्रक के कारण मजदूर गेट तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद वे पास की प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री की दीवार की ओर भागे, लेकिन दीवार ऊंची होने के कारण उसे पार नहीं कर सके और आग की चपेट में आ गए.
#WATCH कोटपुतली, राजस्थान: नीमराना में कल शाम एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो मजदूर और दो लड़कियां शामिल हैं: SP सतवीर सिंह
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/1p5XeBE6e8
गोदाम में बड़ी मात्रा में था प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गोदाम किराए की जमीन पर लंबे समय से संचालित हो रहा था. गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री जमा थी, जिसमें प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थ शामिल होने की संभावना है. यही कारण है कि आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान के लिए शवों के DNA सैंपल लिए जा रहे हैं. ]



