Friday, April 17, 2026
HomeLatest Newsगोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, कहा-...

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, कहा- धन की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर शिकायत का प्रभावी निस्तारण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कमी के कारण किसी के इलाज पर असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

Yogi Adityanath Janata Darshan : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को यहां गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और उनका गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत कीजिए। सरकार, आपकी हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएगी।

जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, दिए सख्त निर्देश

बयान के अनुसार, शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया और फिर अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्हें संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों भेजा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद तरीके से किया जाए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में कुछ लोगों ने चिकित्सकीय उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि धन की कमी के कारण किसी के भी इलाज पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

कुछ महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष आवास का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में, आदित्यनाथ ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को स्थायी आवास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्थायी आवास सुविधाओं से वंचित सभी पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया जाए।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular